शहीद सम्मान समारोह 2025: लैंसडाउन में तैयारियां तेज़
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लैंसडाउन में 05 अक्टूबर को होने वाले शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि।
Lansdowne News | 09 September 2025
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन में आगामी 05 अक्टूबर को होने वाले शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गरिमामयी ढंग से पूरी की जाएं।
समीक्षा बैठक और निर्देश
निरीक्षण के बाद मंत्री ने शहीद सम्मान समारोह और शहीद सम्मान यात्रा 2.O की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से तय समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
शहीद सम्मान यात्रा 2.O की घोषणा
मंत्री जोशी ने बताया कि अब तक प्रदेश के 1734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन लगभग 71 बलिदानी छूट गए थे।इन बलिदानियों के आंगन से मिट्टी लाने के लिए दूसरी चरण की शहीद सम्मान यात्रा 22 सितंबर से 04 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
05 अक्टूबर को शहीद सम्मान समारोह
उन्होंने कहा कि यात्रा के उपरांत 05 अक्टूबर को लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह होगा।
इस अवसर पर शहीद परिवारों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सरकार की प्रतिबद्धता
मंत्री जोशी ने स्पष्ट किया कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों की मिट्टी भी लाकर शामिल की जाएगी। यह निर्णय शहीदों और उनके परिजनों के सम्मान में सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
समारोह में मौजूद रहे अधिकारी
निरीक्षण के दौरान गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, उप जिलाधिकारी शालिनी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीपी भट्ट सहित कई सैन्य और जिला प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।