मासूम बच्चों समेत 8 की जान ले गया पिथौरागढ़ का जीप हादसा, जानिए कैसे ?

Pithoragarh jeep accident

Pithoragarh jeep accident में दर्दनाक हादसा, दो स्कूली बच्चों समेत 8 की मौत, 6 घायल। सीएम धामी ने जताया दुख, गांव में मातम।


Pithoragarh Jeep Accident में दो स्कूली बच्चों समेत 8 की दर्दनाक मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

पिथौरागढ़: मंगलवार शाम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस Pithoragarh jeep accident में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, छह लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर शाम करीब पांच बजे हुआ। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। जीप के गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक सभी बोकटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।


Pithoragarh Jeep Accident पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस Pithoragarh jeep accident पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,

“जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देशित किया है। सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”


Pithoragarh Jeep Accident में मृतकों की सूची:

  • सिमरन (8) पुत्री कुंदन सिंह
  • तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह
  • विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह
  • नरेंद्र सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह (चालक)
  • राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह
  • होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह
  • शांति देवी (50) पत्नी केशव राम
  • दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा

Pithoragarh Jeep Accident में घायलों में शामिल:

  • विनीता (20) पुत्री बहादुर सिंह
  • योगेश कुमार पुत्र किशन राम
  • श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
  • दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
  • सुमित सिंह (22) पुत्र प्रवीण सिंह
  • पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला

Pithoragarh Jeep Accident FAQ

❓ पिथौरागढ़ जीप हादसा कब हुआ?

✅ पिथौरागढ़ जीप हादसा मंगलवार शाम को हुआ, जब मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास नदी में गिर गई।


❓ पिथौरागढ़ जीप हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

✅ इस दर्दनाक हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल थे।


❓ पिथौरागढ़ जीप हादसे में कितने लोग घायल हुए?

✅ हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


❓ पिथौरागढ़ जीप हादसे की असली वजह क्या थी?

✅ शुरुआती जानकारी के अनुसार, जीप के अनियंत्रित होकर पुल के पास फिसलने से हादसा हुआ; पूरी जांच के बाद सही वजह सामने आएगी।


❓ हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने क्या कहा?

✅ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया, दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए।


❓ पिथौरागढ़ जीप हादसे में मृतकों के नाम क्या हैं?

✅ हादसे में सिमरन (8), तनुजा (14), विनीता (15), नरेंद्र सिंह (40), राजन सिंह (60), होशियार सिंह (65), शांति देवी (50) और दीक्षा (26) की मौत हुई है।

यह भी पढ़े……

पिथौरागढ़ जिला प्रशासन

More Posts

Sharda University student suicide

मुझे माफ़ कर दो…Sharda, छात्रा की आखिरी चिट्ठी ने खोला दर्द का ऐसा राज़, पढ़कर रूह तक काँप जाएगी!

Sharda University student suicide: प्रोजेक्ट पर साइन न मिलने से टूटी छात्रा, सुसाइड नोट में टीचरों को ठहराया दोषी ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की शारदा

Send Us A Message