कोटद्वार पुलिस का अभियान – लाखों के गांजे के साथ गिरोह गिरफ्तार
जनपद पौड़ी के कोटद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने नशा तस्करों पर करारी कार्रवाई करते हुए 51 किलो अवैध गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में महिला सहित कुल 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
मुख्यमंत्री का संकल्प और एसएसपी के निर्देश
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” संकल्प को धरातल पर उतारने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विशेष अभियान और चेकिंग ऑपरेशन
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन तुषार बोरा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
सिद्धबली चेक पोस्ट पर गांजा बरामद
05 सितम्बर 2025 को सिद्धबली चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन (UK-08 T 4245C) से 51 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा संख्या 219/2025, धारा 8/20/60/29 NDPS Act के तहत केस दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- इमरान (28 वर्ष) पुत्र ईशाख, निवासी ग्राम गढी सलेमपुर, थाना काँठ, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.)
- नवाब अली (32 वर्ष) पुत्र मो0 हुसैन, निवासी ग्राम हकीकतपुर गंगवाली, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
- शहनाज (45 वर्ष) पत्नी नसीर, निवासी ग्राम हकीकतपुर गंगवाली, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
- फातमा खातून (40 वर्ष) पत्नी सरफराज, निवासी ग्राम सदाफल, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
बरामद माल का विवरण
- इमरान से – 11 किलो 900 ग्राम गांजा
- नवाब अली से – 14 किलो 200 ग्राम गांजा
- शहनाज से – 12 किलो 610 ग्राम गांजा
- फातमा खातून से – 11 किलो 750 ग्राम गांजा
👉 कुल बरामद: 50.46 किलो अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹12,61,500/-)
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक जयपाल चौहान (प्रभारी-सीआईयू)
- उप निरीक्षक राजा राम डोभाल
- अपर उप निरीक्षक सुशील चौधरी
- हेड कांस्टेबल वीर बहादुर
- हेड कांस्टेबल संतोष कुमार
- महिला कांस्टेबल करिश्मा
- होमगार्ड जीत बहादुर