📰 Mansa Devi Hadsa: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भीषण भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत
Mansa Devi Hadsa: भारी भीड़ के चलते हादसा, करंट से मची अफरा-तफरी
हरिद्वार: हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रविवार सुबह दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस Mansa Devi Hadsa में 8 श्रद्धालुओं की मौत पुष्टि हो गई है, जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंदिर के पैदल मार्ग पर बिजली के टूटे हुए तार से करंट फैल गया, जिससे अचानक अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।
मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत पहुंचा। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने न्यूज एजेंसी को बताया, “मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ की घटना हुई है। फिलहाल छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मैं खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। विस्तृत जानकारी जल्द सामने आएगी।”
फिलहाल मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बिजली आपूर्ति भी नियंत्रित कर दी गई है ताकि आगे कोई हादसा न हो। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतज़ार है।
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लिखा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि SDRF, उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धालुओं से भी शांति बनाए रखने की अपील की है।
📝 FAQs: Mansa Devi Hadsa
Q1: Mansa Devi Hadsa कब और कहां हुआ?
हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह दर्शन के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।
Q2: Mansa Devi Hadsa में कितने लोगों की मौत हुई?
इस हादसे में अब तक 6 से 8 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।
Q3: Mansa Devi Hadsa की वजह क्या बताई जा रही है?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर के रास्ते में बिजली के टूटे तार से करंट फैलने के कारण भगदड़ मची।
Q4: हादसे के बाद क्या कदम उठाए गए?
स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Q5: Mansa Devi Hadsa की जांच कौन कर रहा है?
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने खुद घटनास्थल के लिए रवाना होकर जांच के आदेश दिए हैं। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।